तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तीन आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

वीरपुर

विज्ञापन

थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोशिकापुर से सोमवार को तीन आरोपित को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि तीन जुलाई 2024 को वीरपुर बसमतिया सड़क पर एक दुर्घटना के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई थी. इस दौरान लोगों को काफी समझाया बुझाया गया था. बावजूद लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की थी. रास्ता को अवरुद्ध करते हुए एंबुलेंस में तोड़-फोड़ की थी. जिसके विरुद्ध आठ नामजद व 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस लगातार नामजद लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी. इधर सोमवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बनेलीपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 11 से रघु पासवान, जितेन पासवान और सहतेन पासवान को गिरफ्तार किया है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन