SUPAUL : छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए डीएम ने दिए निर्देश
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, रामनगर, पिपरा में जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय संस्थापन समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई.
विज्ञापन
सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट :
पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, रामनगर, पिपरा में जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय संस्थापन समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई. बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई. जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में शिक्षकों की आवश्यकता के अनुसार प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो. इसके साथ ही छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्ती कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु विद्यालय में 02 एएनएम, जीएनएम की प्रतिनियुक्ति करने पर भी सहमति बनी. विद्यालय के बाहर सड़क मार्ग पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश भी जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग को दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त सारा असरफ, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, विद्यालय नोडल पदाधिकारी, जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या, विलियम्स कॉलेज के प्राचार्य, आरएसएम स्कूल के प्राचार्य, ओबीसी स्कूल रामनगर के प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय संस्थापन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन