किशोरी ने गले में दुपट्टा लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घटना सोमवार की देर रात की बतायी जा रही है

विज्ञापन

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के बनेलीपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 10 सादा टोला में एक 15 वर्षीया किशोरी गले में दुपट्टा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार की देर रात की बतायी जा रही है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वीरपुर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. बताया जा रहा है कि मृतका की मां की मौत उसके जन्म के छह महीने बाद ही हो गई थी. पिता नागेश्वर सादा मजदूरी का काम करते हैं. सात भाई बहन में मृतका सबसे छोटी थी. तीन भाई इसी वर्ष रोजी रोजगार की तलाश में बाहर गये हैं. मृतका की भाभी ने बताया कि सोमवार की रात खाना खाकर कविता अपने कमरे में सोने के लिए चली गई. लेकिन मंगलवार की सुबह उसका दरवाजा अंदर से बंद था. आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा को तोड़कर देखा गया. जहां कविता दुपट्टे के फंदे से लटकी थी. थानाध्यक्ष राज किशोर मण्डल ने बताया कि घटना को लेकर किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन