करंट की चपेट में आने से किशोरी झुलसी
Edited by RAJEEV KUMAR JHA
Updated:
विज्ञापन
परिजनों ने किशोरी को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा वार्ड 21 में सोमवार की शाम करंट की चपेट में आने से किशोरी झुलस गई. परिजनों ने किशोरी को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया जाता है कि गौतम मुखिया की पुत्री मनीषा कुमारी सोमवार की शाम लगभग सात बजे खाना बनाने के बाद बिजली के बल्ब का स्वीच बंद कर रही थी. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई. इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










