शिक्षिका ने अग्नि पीड़ित परिवार को दी राहत सामग्री
प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 14 में संतोष गुप्ता के घर में अलाव की चिंगारी से आग लग गयी.
सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 14 में संतोष गुप्ता के घर में अलाव की चिंगारी से आग लग गयी. इस घटना में दो घर सहित घर में रखा सारा सामान, अनाज, गैस सिलिंडर, बकरी, कपड़ा, आभूषण, नगद राशि सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया. आग पर स्थानीय लोगों ने काबू पाया. तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका. अगलगी की घटना को लेकर पीड़ित परिवारों के बीच मध्य विद्यालय सरायगढ़ की शिक्षिका बबीता कुमारी ने अग्नि पीड़ित गृहस्वामी के घर पहुंचकर कंबल, कपड़ा व अन्य प्रकार के सामग्री देकर पीड़ित परिवार को सांतवना दी. हर संभव सरकारी सहायता भी मिलने की बात कही. इस मौके पर उपस्थित धर्मेंद्र मुखिया, रामदेव गुप्ता, गीता देवी, मीना देवी, चकनी देवी, सदानंद यादव, शिवचंद यादव, उज्जवल कुमार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए