छात्रों को शिक्षिका ने नशा मुक्ति के लिए जागरूक कर दिलायी शपथ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सरायगढ़ की शिक्षिका बबीता कुमारी ने बुधवार को स्कूल में सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के लिए जागरूक कर शपथ दिलायी गयी

विज्ञापन

सरायगढ़. सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सरायगढ़ की शिक्षिका बबीता कुमारी ने बुधवार को स्कूल में सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के लिए जागरूक कर शपथ दिलायी गयी. उन्होंने कहा कि नशा पान अथवा धूम्रपान समाज के लिए अभिशाप है. इसको जड़ से मिटाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है. कहा कि जब हम घर में अपने परिवार एवं आस-पड़ोस के लोगों को नशा से हानि के लिए जागरूक नहीं करेंगे, तब तक हम स्वस्थ्य, समृद्ध व शिक्षित समाज की कल्पना नहीं कर सकते हैं. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर सभी स्कूली बच्चों ने संकल्प लिया और कहा कि अपने जीवन में नशापान अथवा धूम्रपान नहीं करेंगे एवं परिवार एवं समाज के लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे. मौके पर शिक्षक मनीष कुमार, नारायण पंडित, संजीव कुमार, रंजना कुमारी अपूर्व कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन