बकौर चौक पर जांच में फंसे पंचायत मुखिया, ब्रेथ एनालाइजर में शराब की पुष्टि के बाद गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

पूछताछ करते उत्पाद विभाग के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुपौल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ बकौर पंचायत के मुखिया नंदन कुमार पंडित को शराब के नशे में उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Supaul Mukhiya Arrest: सुपौल. सदर थाना क्षेत्र की बकौर पंचायत के मुखिया नंदन कुमार पंडित को शराब के नशे में उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. बुधवार को बकौर चौक के समीप चल रहे जांच अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. मेडिकल जांच कराने के बाद उत्पाद विभाग ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें न्यायालय में पेश किया.

विज्ञापन

निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधि की शराब के नशे में गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया. बुधवार को पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर कार्रवाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा होती रही.

बकौर चौक पर चल रही थी जांच

उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जिले में शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में बुधवार को बकौर चौक के समीप संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही थी.

जांच के दौरान नंदन कुमार पंडित भी टीम की पकड़ में आए. उत्पाद विभाग के अनुसार, ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद टीम ने पूछताछ की और उनके बारे में जानकारी जुटायी.

पूछताछ के दौरान पता चला कि नंदन कुमार पंडित बकौर पंचायत के वर्तमान मुखिया हैं. इसके बाद विभाग की ओर से उनके पद की पुष्टि करायी गयी. पद की पुष्टि होने के बाद बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.

मुखिया बोले- पत्नी के ऑपरेशन के लिए निकलना था

गिरफ्तारी के बाद मुखिया नंदन कुमार पंडित ने पूछताछ के दौरान अपना पक्ष भी रखा. उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी के ऑपरेशन के लिए जाना था. निकलने की जल्दबाजी में उन्होंने इंग्लिश शराब का सेवन कर लिया था.

हालांकि, ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उत्पाद विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई की. मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया.

जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी से चर्चा तेज

बकौर पंचायत के निर्वाचित मुखिया की शराब के नशे में गिरफ्तारी होने से इलाके में इस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गयी. पंचायत क्षेत्र के साथ आसपास के इलाकों में भी लोग घटना को लेकर तरह-तरह की बातें करते रहे.

यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है, जब जिले में शराबबंदी कानून के पालन को लेकर उत्पाद विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाने की बात कही जा रही है. चौक-चौराहों और अन्य स्थानों पर संदिग्ध लोगों की जांच के दौरान ब्रेथ एनालाइजर का इस्तेमाल कर शराब सेवन की पुष्टि की जा रही है.

Supaul Mukhiya Arrest: उत्पाद विभाग बोला- जारी रहेगा अभियान

उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि जिले में शराब पीने अथवा शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी.

Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा

Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन