भीमनगर में चला अतिक्रमण मुक्त अभियान, सड़क किनारे की अस्थाई दुकानें व ई-रिक्शा हटाए, दी गई चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन -- सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रशासन ने भीमनगर के सहरसा चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. सड़क किनारे लगीं अस्थाई दुकानों और ई-रिक्शा को हटा दिया गया. इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिली है और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है.

विज्ञापन

Saharsa News: वीरपुर, सीमावर्ती भीमनगर पंचायत के सहरसा चौक पर बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर बनी अस्थाई दुकानों, संरचनाओं और सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को हटाया गया. प्रशासन की कार्रवाई के दौरान जेसीबी पहुंचते ही कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान और अस्थाई संरचनाएं हटाकर जगह खाली कर दीं. प्रशासन ने दोबारा सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी.

विज्ञापन

सहरसा चौक पर हटायी गयीं अस्थाई दुकानें

अभियान बसंतपुर सीओ ब्रजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता और भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार की मौजूदगी में चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे लगी फल, चाय सहित अन्य छोटी-बड़ी अस्थाई दुकानों को हटाया गया. इसके साथ ही सड़क पर खड़े ई-रिक्शा को भी हटाया गया, ताकि आवागमन को सुचारू किया जा सके.

स्थानीय लोगों के अनुसार सहरसा चौक के दोनों ओर लंबे समय से ई-रिक्शा खड़े रहते थे और कई अस्थाई दुकानें भी संचालित हो रही थीं. इससे सड़क पर वाहनों के आवागमन के लिए जगह कम हो गयी थी. वाहनों का दबाव बढ़ने पर चौक पर जाम की स्थिति बन जाती थी.

7 सितंबर की बैठक के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार 7 सितंबर को वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने भीमनगर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों के साथ बैठक की थी. बैठक में सहरसा चौक से एसएसबी कैंप तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था.

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया था कि सहरसा चौक पर बसों का पड़ाव नहीं होगा. चौक पर बसों के रुकने और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम और दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न होती थी. इसी निर्देश के आलोक में बुधवार को प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.

पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को होती थी परेशानी

सड़क किनारे दुकानें और ई-रिक्शा खड़े रहने से बाजार आने वाले लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. सड़क पर वाहनों के बीच से पैदल चलने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी.

अतिक्रमण हटाये जाने के बाद सहरसा चौक पर सड़क का हिस्सा काफी हद तक खाली नजर आया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए इस तरह के अभियान को नियमित रूप से जारी रखने की मांग की.

Saharsa News: विकसित और स्वच्छ भीमनगर का रोडमैप तैयार

एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि भीमनगर नेपाल से सटा सुपौल जिला का पहला पंचायत है. आने वाले समय में वीरपुर-भीमनगर क्षेत्र को विकसित करने का रोडमैप तैयार किया जा चुका है.

उन्होंने कहा कि परिकल्पना है कि वीरपुर-भीमनगर क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर दिखे और इस इलाके की अपनी अलग पहचान बने. इसी के तहत शुरुआती दौर में अतिक्रमण हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है. आगे इस क्षेत्र में कई विकास कार्य किये जाने हैं.

प्रशासन की इस कार्रवाई से फिलहाल सहरसा चौक पर सड़क किनारे का दबाव कम हुआ है. अब स्थानीय लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि हटाये गये अतिक्रमण के बाद सड़क और चौक की यातायात व्यवस्था कितनी बेहतर होती है.

फोटो कैप्शन -- सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाते पदाधिकारी   | Prabhat Khabar Network
सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन -- सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाते पदाधिकारी   | Prabhat Khabar Network
सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन -- सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाते पदाधिकारी   | Prabhat Khabar Network
सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा

Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन