सिमराही में छह बैगों से मिली 90 बोतल विदेशी शराब, महिला गिरफ्तार; बेटा पुलिस को चकमा देकर फरार

Updated:
विज्ञापन

जप्त शराब व गिरफ्तार महिला के साथ पुलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमराही बाजार में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान 67.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका बेटा मौके से भागने में सफल रहा. मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Simrahi Liquor Seized: राघोपुर, सिमराही में शराब के खिलाफ मद्य निषेध थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिमराही बाजार के करजाइन रोड स्थित एक आवासीय परिसर में छापेमारी कर 67.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की. मौके से एक 55 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका बेटा अमित भगत पुलिस के पहुंचते ही फरार हो गया.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरामद शराब 750 एमएल की कुल 90 बोतलों में थी. इसे छह काले रंग के बैगों में रखकर घर के बरामदे में चटाई से ढककर रखा गया था. तलाशी के दौरान पुलिस ने शराब बरामद की और महिला को हिरासत में लिया.

गुप्त सूचना पर वार्ड नंबर 3 में पहुंची पुलिस

मद्य निषेध थाना सिमराही के थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि पटना स्थित मद्य निषेध विभाग से शराब को लेकर गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर मंगलवार की संध्या राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित वार्ड नंबर 3 में अमित भगत के आवासीय परिसर में छापेमारी की गयी.

पुलिस टीम के पहुंचते ही अमित भगत मौके से निकलकर फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने आवासीय परिसर की तलाशी शुरू की. तलाशी के दौरान बरामदे में चटाई से ढके छह काले रंग के बैग दिखाई दिये.

छह बैगों में मिलीं 90 बोतल विदेशी शराब

पुलिस ने जब बैगों की तलाशी ली, तो उसमें अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब मिली. बरामद शराब में रेड लेबल, ब्लेंडर्स प्राइड और रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 एमएल की बोतलें शामिल हैं.

पुलिस ने सभी बोतलों को जब्त कर लिया. कुल बरामद शराब की मात्रा 67.5 लीटर बतायी गयी है. शराब मिलने के बाद पुलिस ने आवासीय परिसर में मौजूद अमित भगत की 55 वर्षीय मां प्रमिला देवी को गिरफ्तार कर लिया.

शराब रखने और बिक्री के आरोप में महिला गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, प्रमिला देवी पर शराब रखने और बिक्री करने का आरोप है. शराब की बरामदगी के बाद उसे जब्त शराब के साथ मद्य निषेध थाना सिमराही लाया गया. आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस ने मामले में मद्य निषेध थाना सिमराही में कांड संख्या 314 दर्ज किया है. मामले में प्रमिला देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है.

Simrahi Liquor Seized: अमित भगत की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

शराब बरामदगी के मामले में अमित भगत के फरार होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

छापेमारी अभियान में एसआई विजय पासवान, एएसआई राहुल कुमार, सिपाही दिलीप कुमार, नीतू कुमारी समेत गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे.

Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा

Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन