सुपौल सदर अस्पताल में किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा, जान लें सोमवार का पूरा रोस्टर
Supaul Sadar Hospital
Supaul Sadar Hospital OPD Today: अगर आप सोमवार को सुपौल सदर अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का नया रोस्टर जारी कर दिया है, ताकि मरीजों को समय पर सही चिकित्सकीय सुविधा मिल सके.
Supaul Sadar Hospital OPD Today: सदर अस्पताल सुपौल में सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक ओपीडी सेवा संचालित होगी. अस्पताल प्रबंधन ने जनरल, बाल रोग, महिला, डेंटल, सर्जिकल और अर्थो विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. खास बात यह है कि अस्पताल में मात्र 2 रुपये के पंजीयन शुल्क पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है.
जनरल से लेकर महिला ओपीडी तक रहेगी सुविधा
सोमवार को जनरल ओपीडी में डॉ सरोज कुमार और डॉ शशि रंजन मरीजों को देखेंगे. बाल रोग विभाग में डॉ शशि कुमारी बच्चों का इलाज करेंगी, जबकि डेंटल ओपीडी में डॉ पूजा भारती की ड्यूटी लगायी गयी है.
महिला मरीजों के लिए महिला ओपीडी में डॉ राजेश पासवान उपलब्ध रहेंगे. वहीं सर्जिकल ओपीडी में डॉ आलोक कुमार और अर्थो विभाग में डॉ रंधीर कुमार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे.
अल्ट्रासाउंड और इमरजेंसी सेवा पर विशेष फोकस
अस्पताल प्रशासन के अनुसार अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डॉ रंजीत कुमार की तैनाती की गयी है. इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ एसबी चौधरी सेवा देंगे.
दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ पंकज कुमार और रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ जाहिद अख्तर इमरजेंसी मरीजों की देखभाल करेंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गंभीर मरीजों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रखी गयी हैं.
लेबर रूम और सी-सेक्शन की भी व्यवस्था
सदर अस्पताल में प्रसूता महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गयी है. लेबर रूम ऑन कॉल सेवा में डॉ राजेश पासवान उपलब्ध रहेंगे. वहीं सी-सेक्शन की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गयी है.
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि इलाज में किसी तरह की असुविधा न हो.
Also Read: बिहार के इन 9 कमजोर पुलों से रोज गुजर रहे हजारों वाहन, IIT रिपोर्ट के बाद अलर्ट मोड में सरकार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए