सुपौल सदर अस्पताल में आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, सिर्फ 2 रुपये में मिलेगा इलाज
Supaul Hospital OPD
Supaul Hospital OPD: अगर आप आज सदर अस्पताल सुपौल में इलाज कराने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. अस्पताल में सिर्फ 2 रुपये के पंजीयन शुल्क पर मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज और परामर्श मिलेगा.
Supaul Hospital OPD: सदर अस्पताल सुपौल में शनिवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों का रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.
खास बात यह है कि मात्र 2 रुपये के पंजीयन शुल्क पर मरीज अस्पताल की ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. अस्पताल में सुबह और शाम दोनों पालियों में इलाज की व्यवस्था की गयी है.
सुबह से शाम तक चलेगी ओपीडी सेवा
सदर अस्पताल की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. जनरल ओपीडी में डॉ चंदन कुमार और डॉ पवन कुमार मरीजों को परामर्श देंगे. बच्चों के इलाज के लिए बाल रोग विभाग में डॉ विनय कुमार की तैनाती की गयी है.
दंत रोग से जुड़े मरीजों को डॉ पूजा भारती इलाज उपलब्ध कराएंगी. वहीं सर्जिकल ओपीडी में डॉ पंकज कुमार और अर्थो विभाग में डॉ ठाकुर प्रसाद मरीजों को देखेंगे. अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए डॉ रंजीत कुमार तथा नेत्र रोग ओपीडी में डॉ एसबी चौधरी की ड्यूटी लगायी गयी है.
महिला मरीजों के लिए महिला ओपीडी में डॉ शशि रंजन उपलब्ध रहेंगे, जिससे स्त्री रोग से जुड़ी समस्याओं का इलाज आसानी से हो सकेगा.
इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू
गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ जाहिद अख्तर, दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ बीएन भारती और रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ रंधीर कुमार इमरजेंसी सेवा संभालेंगे.
अस्पताल प्रशासन के अनुसार लेबर रूम और सी-सेक्शन के लिए डॉ नूतन वर्मा ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगी ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जा सके.
कम शुल्क में बेहतर इलाज की सुविधा
सदर अस्पताल सुपौल में बेहद कम शुल्क में स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए