लघु खनिज रॉयल्टी को लेकर सख्ती, डीएम ने दिए स्पष्ट निर्देश

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई

विज्ञापन

सुपौल. समाहरणालय स्थित डीएम के कार्यालय वेश्म में मंगलवार को विभिन्न कार्य विभागों के कार्यपालक अभियंताओं एवं पदाधिकारियों के साथ लघु खनिज से संबंधित रॉयल्टी एवं मालिकाना शुल्क की कटौती को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं नगर निकायों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि चयनित योजनाओं के कार्यान्वयन में उपयोग किए जा रहे लघु खनिजों के उपयोग एवं परिवहन के लिए विभागीय निर्देशों के अनुरूप चालान एवं परमिट अनिवार्य रूप से समर्पित करें. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वित्तीय वर्ष के समाप्त होने में अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं, इसलिए सभी विभाग उपयोग किए गए लघु खनिजों की रॉयल्टी एवं मालिकाना शुल्क की राशि की कटौती सुनिश्चित करते हुए शीघ्र ही खनन शीर्ष में जमा कराएं, ताकि राजस्व संग्रह में किसी प्रकार की कमी न रहे. बैठक में खनिज विकास पदाधिकारी, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, त्रिवेणीगंज एवं वीरपुर), पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, नगर निकायों के पदाधिकारी, खान निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन