भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 56 किलो गांजा बरामद

Updated:
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 56 किलो गांजा बरामद

सूचना मिलते ही एसएसबी के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पेट्रोलिंग टीम का गठन किया

विज्ञापन

कुनौली भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है. सोमवार की सुबह 45वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी कुनौली की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान करीब 56 किलोग्राम गांजा जब्त किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा चौकी कुनौली के जिम्मेवारी क्षेत्र में सीमा स्तम्भ संख्या 219/30 के पास मादक पदार्थ की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही एसएसबी के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पेट्रोलिंग टीम का गठन किया और संदिग्ध इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान धरारा पलार (बीपी संख्या 219/30 के समीप) जमीन में दबे तीन बोरे बरामद किए गए. जब जवानों ने इन बोरों को खोलकर जांच की तो उसमें से तीन पैकेट मारिजुआना (गांजा) मिला, जिसका कुल वजन करीब 56 किलोग्राम पाया गया. एसएसबी द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद गांजा को आगे की कार्रवाई के लिए कुनौली थाना को सौंप दिया गया है. इस पूरी कार्रवाई में सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार सहित अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन