कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 18 Feb 2026 7:36 PM

विज्ञापन

कथा को लेकर बेला नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के निर्मली पंचायत अंतर्गत बेला नगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया. यह आयोजन वार्ड संख्या 2 एवं 3 के मध्य स्थित यज्ञ स्थल पर प्रारंभ हुआ, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है. शुभारंभ के अवसर पर 551 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर खेदहा नदी पहुंची. जहां आचार्य शास्त्री अर्जुन पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया गया. इसके उपरांत कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची. जहां विधिवत रूप से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. आचार्य अर्जुन पंडित ने बताया कि किसी भी धार्मिक एवं मांगलिक कार्य से पूर्व कलश यात्रा निकालना अत्यंत शुभ एवं आवश्यक माना जाता है. इससे वातावरण शुद्ध होता है और आयोजन सफल होता है. यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महापर्व शिवरात्रि एवं होली के पावन अवसर पर 18 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेगी. कथा वाचन प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 7 बजे तक होगा. कथा वाचन के लिए अयोध्या धाम से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी विन्दू शास्त्री श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगी. कथा समापन के पश्चात अखंड रामधुनी का आयोजन किया जाएगा. धार्मिक आयोजन का आयोजन हरिबल्लभ मंडल (भगत बाबा) के सौजन्य से किया जा रहा है. कलश यात्रा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय मुखिया हरिनंदन मंडल, शिक्षक बलराम मंडल, ब्रजेंद्र मंडल, शशिभूषण मंडल, मणिकांत चौधरी, बिनोद मंडल, विजय मंडल, बद्री मंडल, भोला मंडल, जगदीश मंडल, सीताराम मंडल, रामदेव मंडल, शिक्षक ब्रजभूषण मंडल, रंजीत राजा, संदीप कुमार, ललित शर्मा, नंदे सादा, वार्ड सदस्य बलराम मंडल सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है. कथा को लेकर बेला नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा हुआ है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन