तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल, एक की मौत

Updated at : 16 Mar 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल, एक की मौत

गंभीर रूप से घायलावस्था में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. जबकि एक युवक की मौत हो गई. पहली घटना जदिया थाना क्षेत्र के पिलुवाहा लक्ष्मीनिया सड़क मार्ग में पिलुवाहा वार्ड नंबर 05 नवटोलिया में रविवार संध्या दो बाइक की आमने सामने की भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को गंभीर रूप से घायलावस्था में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां तीनों जख्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के पिलुवाहा वार्ड 3 निवासी अनंत यादव के 18 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार, सदानंद यादव के पुत्र 22 वर्षीय प्रमोद यादव और वार्ड 7 निवासी जवाहर राय के 23 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है. घायल शंकर कुमार और प्रमोद यादव को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. जबकि एक घायल अमर कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए इसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. सड़क किनारे खड़े चार युवकों को बोलेरो ने मारी ठोकर वहीं दूसरी घटना अनुमंडल क्षेत्र के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरणे नयानगर वार्ड 7 में सोमवार दोपहर दीनाभद्री मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े 4 युवकों को विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार ठोकर मार दी. वहीं मौके से फरार हो गया. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सभी चारों युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां डॉ नित्या झा ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों की पहचान चरणे निवासी रामबिलास यादव के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार, राजकिशोर पासवान के 19 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, बेचन यादव के 18 वर्षीय पुत्र बाबुल कुमार और विनोद मंडल के 20 वर्षीय पुत्र आभाष मंडल के रूप में हुई है. राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगलकिशोर ने बताया कि घटना में शामिल बोलेरो को घटना स्थल से थाना लाया गया है. मामले की जांच और अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, दूसरा जख्मी वहीं तीसरी घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के खट्टर चौक से लहरनियां जानेवाली सड़क मार्ग पर घटी. जहां एक 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. जबकि इस घटना में बाइक पर सवार एक अन्य युवक मामूली रूप से जख्मी हो गए. जानकारी के अनुसार जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत के नवडीह वार्ड नंबर 08 निवासी नवीन कुमार के 19 वर्षीय पुत्र इंटर छात्र पंकज कुमार स्प्लेंडर बाइक से अपने फुफेरे भाई मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो सिसवा निवासी छात्र रूपेश कुमार के साथ घर नवडीह से बाजार स्थित साइंस कॉलेज के समीप रह रहे लॉज पर जा रहे थे. इसी क्रम में खट्टर चौक से लहरनियां जानेवाली सड़क मार्ग पर बाजार के साइंस कॉलेज जानेवाली मोड़ के समीप आगे में अचानक एक ई-रिक्शा रुक गया. जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पीछे से ई-रिक्शा में ठोकर मार दी. इस घटना में पंकज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जबकि बाइक पर पीछे बैठे रूपेश कुमार को मामूली चोटें लगी. दोनों को लोगों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से जख्मी पंकज कुमार को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सुपौल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में छात्र पंकज की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन