जेई मेन परीक्षा 2026 में 99.82 परसेंटाइल लाकर प्रमंडल स्तर पर प्रथम रहा रेहान

Updated:
विज्ञापन

पिता अंजनी कुमार मध्य विद्यालय पथरा में प्रधानाध्यापक हैं

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत जोल्हनियां वार्ड नंबर 06 निवासी शिक्षक अंजनी कुमार और शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी का पुत्र रेहान आर्यन ने जेई मेन परीक्षा 2026 में 99.82 परसेंटाइल लाकर कोशी कमिश्नरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर सुपौल जिला ही नहीं पूरे कोशी क्षेत्र का नाम रौशन किया. रेहान बचपन से ही पढ़ने में तेज है. वर्ष 2024 में भी सैनिक स्कूल नालंदा से सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 500 में से 484 अंक लाकर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. आरएसएम स्कूल से शुरू हुई प्रारंभिक शिक्षा

आपके शहर में

विज्ञापन

रेहान का प्रारंभिक शिक्षा आरएसएम पब्लिक स्कूल स्कूल सुपौल से प्राप्त करने के दौरान अनेकों बार जिला एवं राज्यस्तर पर सम्मानित हो चुका है. वर्ष 2023 में सर सीवी रमण टैलेंट सर्च टेस्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. रेहान के माता-पिता पिता दोनों ही शिक्षक हैं. पिता अंजनी कुमार मध्य विद्यालय पथरा में प्रधानाध्यापक हैं. माता लक्ष्मी कुमारी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मण टोला में शिक्षिका हैं. रेहान शुरू से ही सिविल सेवा की परीक्षा पास कर देश और समाज की सेवा करने का सपना संजोए रखा है. रेहान की सफलता पर काफी हर्ष का माहौल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन