रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी पूरी, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगाया गया भगवा ध्वज

Updated:
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे होगी और समापन संध्या 5:50 बजे की जाएगी

विज्ञापन

वीरपुर. रामनवमी को लेकर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 06 काली मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा की सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है. रामनवमी को लेकर नगर पताके लगाए जा रहे हैं. हर दुकान, घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, चौक – चौराहे और मंदिरों में भगवा ध्वज लगाया गया है. जिससे नगर की शोभा बढ़ी हुई है. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को फ्लैग मार्च भी निकली गई. जानकारी देते हुए नगर मुख्य पार्षद सह हिन्दू धर्म रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि रामनवमी को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है. शोभायात्रा नगर के काली मंदिर से निकल कर हटिया चौक तक जाएगी, जिसके बाद हटिया चौक से सुभाष चौक और कारगिल चौक के रास्ते, चकबंदी चौक के एसएसबी मुख्यद्वार के सामने से प्रोफेसर कॉलोनी स्थित चैती दुर्गा मंदिर होते हुए बर्मा सेल के रास्ते गोल चौक पहुंचेगी. वहीं गोल चौक से प्रारंभ होकर वीरपुर मेन रोड के रास्ते पुरानी बाजार और भगत मोहल्ला होते हुए मिलन चौक और बॉर्डर रोड से अस्पताल मोड़ और गोल चौक पहुंचेगी. जहां शोभायात्रा का दूसरा पड़ाव होगा. पुनः गोल चौक से थाना और कोशिकी भवन के रास्ते श्रीरामजानकी मंदिर में शोभायात्रा का समापन होगा. शोभायात्रा की शुरुआत शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे होगी और समापन संध्या 5:50 बजे की जाएगी. बताया कि शोभायात्रा में लगभग पांच हजार लोगों की संभावित भीड़ हो सकती है. जिसमें महिलाओं की मुख्य भागीदारी रहेगी जो सनातनी पारंपरिक वेश भूषा में होगी. एसडीएम नीरज कुमार ने शांति समिति की बैठक के दौरान ही कहा था कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन