महाशिवरात्रि में 24 घंटे कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारी रहेंगे मुस्तैद

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 14 Feb 2026 7:19 PM

विज्ञापन

महा शिवरात्रि पर्व के शांतिपूर्ण व सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है

विज्ञापन

सुपौल महा शिवरात्रि पर्व के शांतिपूर्ण व सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. तिल्हेश्वर स्थान सुखपुर एवं कपिलेश्वर नाथ मंदिर में की गई तैयारियों की समीक्षा अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष व न्यास समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से की. प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी के साथ महिला एवं पुरुष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है. मंदिर परिसर में 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है. जहां दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे. सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर स्थित पोखर में गोताखोर की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही गहरे पानी में श्रद्धालुओं के प्रवेश को रोकने के लिए चारों ओर फीता व रस्सी से बैरिकेटिंग की जा रही है. श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मुसहरी टोल, दर्शनिया चौक (सुखपुर बाजार से मंदिर के बीच) तथा मंदिर से करीब एक किलोमीटर पूरब खाली स्थान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है. ताकि मंदिर परिसर के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगे. मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं को समिति का परिचय-पत्र लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के सहयोग हेतु अपने स्तर से तैनात करने का निर्देश दिया गया है. वहीं महिलाओं के स्नान हेतु चापाकल की चारों ओर से घेराबंदी, शौचालय एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था मंदिर समिति सुनिश्चित करेगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मंदिर परिसर के पास एक एंबुलेंस सहित चिकित्सा टीम की भी प्रतिनियुक्ति की जा रही है. प्रशासन व मंदिर समिति के संयुक्त प्रयास से महा शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन