पुलिस ने अपराध की बड़ी साजिश को किया नाकाम, बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने अपराध की बड़ी साजिश को किया नाकाम, बदमाश गिरफ्तार

जिले में अपराध की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए पुलिस ने सुभाष यादव उर्फ निर्दोष यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पिस्टल, कारतूस, लग्जरी कार व बाइक जब्त

सुपौल. जिले में अपराध की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए पुलिस ने सुभाष यादव उर्फ निर्दोष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो कारतूस, एक उजले रंग की नेक्सन कार, एक बाइक, कीपैड मोबाइल, आधार कार्ड एवं कार का आरसी कार्ड बरामद किया है. सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बदमाश सुभाष यादव उर्फ निर्दोष यादव वार्ड नंबर 16, ब्रह्मस्थान अपने कुछ साथियों के साथ ब्रह्मस्थान चौक पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने आने वाला है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए गश्ती दल के साथ ब्रह्मस्थान चौक पर नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू कर दी. वाहन चेकिंग के दौरान एक उजले रंग की नेक्सन कार और एक बाइक पुलिस नाकेबंदी को देखकर कुछ दूरी पर छोड़ दी गयी. कार से उतरकर चार लोग भागने लगे. पुलिस ने छोड़ी गयी नेक्सन कार की विधिवत तलाशी ली, जिसमें पिछली सीट पर तौलिया से ढंका एक देशी पिस्टल, दो कारतूस, एक कीपैड मोबाइल, सुभाष यादव उर्फ निर्दोष यादव का आधार कार्ड तथा ललटू कुमार के नाम से वाहन का आरसी कार्ड बरामद हुआ. इस मामले में सदर थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने मानवीय आसूचना एवं तकनीकी-वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर सुभाष यादव उर्फ निर्दोष यादव को गिरफ्तार कर लिया. अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन