जांच शिविर में दो सौ मरीजों का इलाज कर दी गयी दवा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2024 7:33 PM
मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले कार्यक्रम का किया गया आयोजन
– मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले कार्यक्रम का किया गया आयोजन त्रिवेणीगंज. अनुपलाल महाविद्यालय परिसर में बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच शाखा त्रिवेणीगंज द्वारा संचालित स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. संचालन मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष सज्जन कुमार संत ने किया. स्वस्थ शिविर में आंख, नाक, दांत, एक्सरे, ईसीजी एवं सामान्य बीमारियों की जांच की गयी. शिविर में कुशल चिकित्सकों द्वारा लगभग 200 मरीजों का जांच कर दवाई एवं चश्मा दिया गया. शिविर का समापन गुरुवार को किया जायेगा. मौके पर मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव, अनुपालाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयदेव यादव, डॉ इन्द्रदेव यादव, योगेन्द्र यादव, डॉ इंद्रभूषण यादव, मनोज रौशन, राज कुमार भरतीया ने भी अपना विचार प्रकट क्या. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष शुभम चौखानी, सचिव विवेक केजरीवाल, मयंक अग्रवाल, रवि कुमार, अंकित कुमार, मौसम कुमार, नीशू शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










