निर्विरोध निर्वाचित बनेलीपट्टी पैक्स अध्यक्ष व 10 सदस्यों को बीडीओ ने सौंपा प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सदस्य पद के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया था

विज्ञापन

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के बनेलीपट्टी पैक्स के लिए एक मात्र अभ्यर्थी परिता देवी मैदान में थी. जिस कारण वह निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष चुनी गयी. वहीं सदस्य पद के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया था. शुक्रवार को बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने ऑब्जरबर सह महाप्रबंधक भोला पासवान के समक्ष निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष और सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया. इस दौरान अध्यक्ष परिता देवी, सदस्य सुनीता देवी, मनोरमा देवी, रामी सादा, सुनीता देवी, निरो देवी, परमेश्वर राम, सत्यनारायण मेहता, अर्जुन शर्मा, पन्ना लाल पासवान, गोपाल गुप्ता के साथ साथ पंचायत के सरपंच देव नारायण मेहता व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि देव नारायण पासवान के साथ साथ दर्जनों की संख्या में पंचायत के गणमान्य मौजूद थे. पूछे जाने पर बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को बनेलीपट्टी पंचायत में निर्विरोध चयनित पैक्स के अध्यक्ष और सदस्यों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया है. बताया कि अध्यक्ष के अलावा सभी 10 सदस्य भी निर्विरोध चयनित किए गए हैं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन