दो दिवसीय मानव तस्करी विषय पर कार्यशाला का आयोजन
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 11 Feb 2026 7:27 PM
35 कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया
वीरपुर. एसएसबी 45 वी बटालियन मुख्यालय में सोमवार और मंगलवार को कमाडेंट गौरव सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मानव रोधी इकाई द्वारा दो दिवसीय मानव तस्करी विषय पर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के प्रति वाहिनी के कार्मिकों को जागरूक करना, इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं नीतियों की जानकारी प्रदान करना, पीड़ितों की समय पर पहचान, संरक्षण एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने की दिशा में उनकी क्षमता को सुदृढ़ करना था. कार्यशाला के दौरान मानव तस्करी का परिचय एवं उसके विभिन्न स्वरूप, मानव तस्करी से संबंधित कानूनी ढांचा एवं नीतियां, पीड़ितों की पहचान एवं उनकी संवेदनशील परिस्थितियां, मानव तस्करी की रोकथाम में विभिन्न हितधारकों की भूमिका एवं दायित्व, अंतर-एजेंसी समन्वय एवं संवेदनशील दृष्टिकोण का महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. मौके पर उप कमांडेंट सुमन सौरभ, प्रवीण कुमार कौशिक, हरजीत राव, उपनिरीक्षक भावना, निर्मला, सर्वो प्रयास संस्थान के सचिव, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया शंभु कुमार रजक, जागरण कल्याण भारती के सचिव संजय कुमार तथा बाल कल्याण समिति सदस्य पंचम नारायण सिंह उपस्थित थे. इस दो दिवसीय कार्यशाला में बटालियन के कुल 35 कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया. कार्यशाला के माध्यम से मानव तस्करी की रोकथाम हेतु समन्वित प्रयासों, संवेदनशीलता एवं प्रभावी कार्रवाई पर विशेष बल दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










