खनन विभाग पदाधिकारी ने बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
खनन विभाग पदाधिकारी ने बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

खनन विभाग के पदाधिकारियों ने जब्त ट्रैक्टर को सुरक्षित अभिरक्षा में प्रतापगंज थाना में रखा गया है

विज्ञापन

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र के सितुहर गांव में खनन विभाग के पदाधिकारी ने बालू लदे अवैध ट्रैक्टर को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया है. जानकारी अनुसार मंगलवार को श्रीपुर पंचायत के सितुहर गांव के समीप लघु खनिज लदे बालू वाहन की जांच खनन विभाग के पदाधिकारियों ने की. जांच के क्रम में लघु खनिज बालू लदा ट्रैक्टर बिना परिवहन चालान व बिना ढंके ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. ट्रैक्टर पर सफेद बालू सौ घनफीट लदा हुआ पाया गया. जो लघु खनिज परिवहन बिना वैध कागजात व चालान के जा रहा था. खनन विभाग के पदाधिकारियों ने जब्त ट्रैक्टर को सुरक्षित अभिरक्षा में प्रतापगंज थाना में रखा गया है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन