मतीन इलेवन सुपौल ने मधेपुरा को किया पराजित

Updated at : 28 Jan 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
मतीन इलेवन सुपौल ने मधेपुरा को किया पराजित

गणपतगंज क्रिकेट लीग 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

विज्ञापन

गणपतगंज क्रिकेट लीग 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित हरावत राज उच्च विद्यालय के मैदान पर बुधवार को टी-20 गणपतगंज क्रिकेट लीग 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया. क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव ने फीता काटकर किया. पहले मुकाबले में टॉस जीतकर मतीन इलेवन सुपौल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने 18 ओवर 03 गेंद में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा स्पोर्ट्स की टीम 18 ओवर 1 गेंद में ऑल आउट हो गई. इस तरह मतीन इलेवन सुपौल ने 19 रन से मुकाबला अपने नाम किया. शानदार प्रदर्शन के लिए तौफीज को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच के दौरान लाइव कमेंट्री राजेश कुमार और एलबी यादव ने की. अंपायर की भूमिका कैफ़ी आज़मी और मुकेश कुमार ने निभाई. वहीं स्कोरर के रूप में सुभाष यादव, युगल जायसवाल और मोनू कुमार मौजूद रहे. जबकि मैच रेफरी की जिम्मेदारी सौरभ विराट ने संभाली. बाल विजय क्रिकेट क्लब गणपतगंज के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार यादव एवं सचिव आशीष साह हैं. समिति के अन्य सदस्यों में मुकेश साह, गोलू बुमराह, युगल जायसवाल, दीपक यादव, राहुल पब्जी, हमजा और सौरभ झा शामिल हैं. वरिष्ठ सलाहकार समिति में बबलू सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, मतेसर नज़र, सौरभ कोठारी और चेतन शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान है. उद्घाटन के अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. जिनमें मुखिया कमलेश साह, अरविंद सिंह, मो जियाउद्दीन, डॉ रविंद्र यादव, संजीव कर्ण और शंकर यादव प्रमुख थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन