संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पति को पुलिस ने लिया हिरासत में
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 16 Feb 2026 7:17 PM
क्षेत्र के सखुआ वार्ड संख्या 3 निवासी वरुण झा की पुत्री थी.
त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड संख्या 09 में सोमवार की दोपहर 25 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान आशीष कुमार की 25 वर्षीया पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पाया कि मृतका का शव घर के आंगन में पड़ा था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि नेहा कुमारी पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ वार्ड संख्या 3 निवासी वरुण झा की पुत्री थी. उनकी शादी सात वर्ष पूर्व त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड 09 निवासी आशीष कुमार के साथ हुई थी. परिजनों के अनुसार, नेहा का किसी युवक से फोन पर बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. आशंका जताई जा रही है कि नेहा ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया. हालांकि, मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि दामाद नशे की हालत में अक्सर उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता था. मृतका के दो बच्चे हैं. जिसमें तीन वर्षीय आयांश और डेढ़ वर्षीय अक्ष शामिल हैं. बच्चे को पता नहीं चल पा रहा हैं कि आखिर मेरी मां को क्या हो गया है. पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. घटना को लेकर दो सदस्यीय फोरेंसिक जांच टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










