विधिक जागरूकता शिविर में लोगों को दी गयी कानूनी अधिकारों की जानकारी

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 01 Feb 2026 6:09 PM

विज्ञापन

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया

विज्ञापन

सुपौल. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो अफजल आलम के निर्देश पर रविवार को सदर प्रखंड के महेशपुर में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को बुनियादी अधिकारों तक पहुंच, उनके कानूनी हकों के प्रति जागरूकता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है. कार्यक्रम में बताया गया कि इस योजना के कार्यान्वयन की रणनीति के तहत जिला एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरणों, पराविधिक स्वयंसेवकों तथा कानूनी सहायता क्लीनिकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाती है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके. इस पहल के अंतर्गत पिछड़े जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे ग्रामीण-शहरी पलायन को कम किया जा सके तथा विभिन्न रोजगार कार्यक्रमों के माध्यम से आय में वृद्धि हो सके. साथ ही, योजना की निगरानी एवं समीक्षा के लिए जिला प्राधिकरणों को प्रत्येक छह माह में राज्य प्राधिकरण को रिपोर्ट भेजनी होती है, जिसके आधार पर आवश्यक सुधारों की सिफारिश सरकार से की जाती है. कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, शिक्षा, पोषण एवं पेंशन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे गरीबी के बहुआयामी प्रभाव को कम किया जा सके और कल्याणकारी योजनाओं व लाभार्थियों के बीच की दूरी समाप्त हो. इस अवसर पर विमलेश कुमार एवं पराविधिक स्वयंसेवक मो मोअज्जम तथा रणवीर सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन