भारत देश सनातन धर्म का प्रतीक : संत मनमोहन साहेब

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 06 Feb 2026 6:41 PM

विज्ञापन

आपको याद दिलाना चाहूंगा कि जिस देश में हम हैं, जिस देश की मातृभूमि में हम सब बैठे हैं ये अनादि काल से अनंनत काल तक अखंड रहेगा

विज्ञापन

– श्रीपुर पंचायत में सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन प्रतापगंज आपको याद दिलाना चाहूंगा कि जिस देश में हम हैं, जिस देश की मातृभूमि में हम सब बैठे हैं ये अनादि काल से अनंनत काल तक अखंड रहेगा. भारत आध्यात्मिक जगत का देश है. उक्त बातें विश्व कबीर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत मोहन साहेब ने कही. वो गुरूवार को प्रखंड के श्रीपुर पंचायत स्थित आरएसएस के आयोजित किये सनातन हिंदू सम्मेलन के अवसर पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि भारत सनातन का प्रतीक है. यह धरती आधात्मिक धरती है. जहां समय-समय पर राम, कृष्ण, बुद्ध और कबीर जैसे कितने पैगम्बर इस धरती पर प्रकट हुए. इस देश में सीखने का काम ऋषियों मुनियों के द्वारा हुआ. उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना का सौ वर्ष पूरा होने पर आरएसएस द्वारा गांव से लेकर शहर तक पूरे देश में संघ समारोह सनातन हिंदू सम्मेलन के रूप में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक मनाया जा रहा है. सनातन धर्म को समझने के लिए गुरू की आवश्यकता है. इस मौके पर विभाग संघचालक बुद्धेश्वर शर्मा, जिला संघचालक लक्ष्मी ठढ़िया, जिला कार्यवाह लालू प्रसाद लाल, खंड कार्यवाह राहुल कुमार गोईत, रूपेश कुमार, महेश गोहितमान, सुशील कोडगिया, दिव्यांश कुमार, हरिप्रकाश हरि और जय प्रकाश सरदार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन