आम बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को करेगा साकार : नीरज कुमार सिंह बबलू

Updated:
विज्ञापन
आम बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को करेगा साकार :  नीरज कुमार सिंह बबलू

विशेष रूप से यह बजट देश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने वाला है

विज्ञापन

सुपौल. भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’ ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे जन-कल्याणकारी, सर्वसमावेशी और विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला दूरदर्शी बजट बताया है. वह शनिवार को मुख्यालय स्थित नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव के आवास पर प्रेस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट देश के समग्र विकास की मजबूत नींव रखता है. यह बजट विकास, कृषि, औद्योगिक क्षेत्र एवं आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी है. जिसमें समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है. विशेष रूप से यह बजट देश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने वाला है. जिससे रोजगार सृजन, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि आम बजट 2026-27 से किसानों, युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग एवं उद्यमियों को नई ऊर्जा मिलेगी. भारत को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाने में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा. कहा कि बजट के प्रावधान के अनुरूप कोसी नदी में मालवाहक जहाज का परिचालन किया जायेगा. साथ ही जहाज के सहारे लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक सफर कर सकेंगे. इससे कोसी इलाके में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. इस ऐतिहासिक और आत्मनिर्भर भारत के बजट के लिए विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने अपनी पार्टी एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हार्दिक बधाई दिया. प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, जिला महामंत्री केशव कुमार गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सरोज झा, अशोक शर्मा, मनोज पाठक, श्याम पौद्दार, परमानंद सिंह, गौरव गुप्ता, विमलेंदु ठाकुर, संजीव मिश्रा, रूबी जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन