जमीन नापी से पहले मारपीट की घटना, पांच जख्मी

Updated:
विज्ञापन
जमीन नापी से पहले मारपीट की घटना, पांच जख्मी

सभी जख्मियों को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर लाया गया

विज्ञापन

छातापुर. थानाक्षेत्र के पट्टी रतनसार में मंगलवार की सुबह हुई मारपीट की घटना में पिता व उसके चार पुत्र जख्मी हो गए. मारपीट के दौरान बचाने आई एक महिला भी जख्मी हुई है. सभी जख्मियों को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर लाया गया. उपचार के बाद 32 वर्षीय जख्मी बिनोद शर्मा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. जबकि जख्मी 55 वर्षीय कोकाय शर्मा, 35 वर्षीय प्रमोद शर्मा, 28 वर्षीय मनोज शर्मा एवं अनिरुद्ध शर्मा की 41 वर्षीया पत्नी अनिता देवी का उपचार सीएचसी में ही कर दिया गया. कोकाय शर्मा ने बताया कि उनके और भजन शर्मा के बीच बसोबास की भूमि में विवाद चल रहा है. सरपंच के सुझाव पर मंगलवार को निजी अमीन के द्वारा मापी होने वाली थी. मापी शुरू होने से पूर्व ही भजन शर्मा, बेंठू शर्मा, पोलू शर्मा, रबेन शर्मा, राजेश शर्मा अन्य लोगों के साथ हरवे हथियार से लैस होकर आ धमके. जिसके बाद सभी ने गाली गलौज करते धारदार हथियार व लाठी डंडे से प्रहार कर दिया. बताया कि मारपीट के क्रम में डायल 112 पुलिस को फोन किया गया परंतु रिस्पांस नहीं मिला. फिर थाना पहुंच कर आवेदन दिया गया. आरोपियों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की मांग की गई है. बताया कि मारपीट में राजेश शर्मा नामक युवक भी शामिल था. जो असामाजिक तत्व है. हमेशा अवैध अग्नेयास्त्र लेकर चलता है. अग्नेयास्त्र लहराता उसका फोटो भी आवेदन में संलग्न किया गया है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है. आवेदन के आलोक में आरोपियों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन