आठ महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सभी प्रकार की जांच और दवाएं अस्पताल के भीतर ही दी जा रही है

विज्ञापन

वीरपुर. अनुमंडल अस्पताल में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत गुरुवार को आठ महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. सभी ऑपरेशन अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शैलेन्द्र दीपक ने किया. जानकारी देते हुए उपाधीक्षक डॉ शैलेन्द्र दीपक ने बताया कि अभी ठंड का मौसम है. प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर परिवार नियोजन का पखवाड़ा चलाया जाता है. इस साल अनुमंडल अस्पताल को एक हजार का निर्धारित लक्ष्य दिया गया है. जिसके विरुद्ध प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ऑपरेशन किया जाता है. इस सप्ताह में 38 ऑपरेशन किये गए हैं. अब तक एक हजार लक्ष्य के विरुद्ध 123 ऑपरेशन किया गया है. सभी प्रकार की जांच और दवाएं अस्पताल के भीतर ही दी जा रही है. किसी भी परिजनों को बाहर से दवा खरीदने की कोई जरूरत नहीं है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा जांच, दवा और एक समय का भोजन निःशुल्क दिया जा रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन