हृदयगति रुकने से चिकित्सक की मौत

Updated:
विज्ञापन
हृदयगति रुकने से चिकित्सक की मौत

पत्नी रंजू राय मध्य विद्यालय पथरा में शिक्षिका है

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत स्थित वार्ड नंबर 05 निवासी डॉ हरेंद्र कुमार आर्य (65) की मृत्यु हृदयगति रुकने से मंगलवार की सुबह हो गई. परिजनों ने बताया कि वह सहरसा से सुपौल ट्रेन से आ रहे थे. सुपौल स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. रेलवे स्टाफ द्वारा उसे सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखकर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजनों द्वारा उसे बाहर ले जाया जा रहा था इसी दौरान अस्पताल गेट के बाहर उनकी मौत हो गई. वह अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में पदस्थापित थे. पत्नी रंजू राय मध्य विद्यालय पथरा में शिक्षिका है. बेटा दिल्ली में बीटेक की पढ़ाई करता है. पति की मौत के बाद से शिक्षिका रंजू राय और पुत्र रोनक कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है. डॉक्टर साहब की मौत से पथरा के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन