कृषि योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, दिये निर्देश

बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, कृषि यांत्रीकरण, मिट्टी जांच एवं उद्यानिकी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई
सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिसमें कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई. बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, कृषि यांत्रीकरण, मिट्टी जांच एवं उद्यानिकी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि समय सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को सीधा लाभ मिले. इस पर विशेष ध्यान दिया जाए. साथ ही सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया. इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सिंचाई प्रमंडल के सभी कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी अनुमंडल एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




