तिलयुगा नदी के तट पर व्रतियों ने मनाय छठ पर्व

Updated:
विज्ञापन

तट पर स्थापित भगवान भास्कर की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र बनी रही

विज्ञापन

निर्मली. चैती छठ के पावन अवसर पर बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन हो गया. निर्मली नगर में तिलयुगा नदी के तट पर निर्जला व्रतधारियों ने भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया. सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने के समय से ही तिलयुगा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, जो बुधवार सुबह तक जारी रही. तट पर स्थापित भगवान भास्कर की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र बनी रही. ज्ञात हो कि निर्मली में तिलयुगा नदी किनारे स्थित सूर्य मंदिर में स्थापित प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं. पर्व को लेकर घाटों की विशेष साफ-सफाई और बिजली की समुचित व्यवस्था की गई थी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन