आवास कार्यालय में कर्मियों के साथ डीडीसी ने की बैठक, दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता सहित सभी कर्मियों को सर्वेक्षण कार्य में पूरी पारदर्शिता रखते हुए फाइनल सूची बनाने का निर्देश दिया

विज्ञापन

छातापुर.डीडीसी सारा अशरफ मंगलवार को छातापुर पहुंची. आवास कार्यालय में कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने आवास सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा करते डिलिशन माड्यूल की अद्यतन स्थिति से अवगत हुई. तकरीबन 40 मिनट चले बैठक के दौरान उन्होंने सभी सहायकों को डिलिशन माड्यूल के तरीकों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी. वहीं बैठक में मौजूद बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता सहित सभी कर्मियों को सर्वेक्षण कार्य में पूरी पारदर्शिता रखते हुए फाइनल सूची बनाने का निर्देश दिया. समीक्षा में पाया गया कि 43 हजार 751 परिवारों में से 27 हजार 961 को एक्सेप्ट केस में रखा गया है. वहीं 15 हजार 770 परिवारों को डिस्प्यूटेड केस में रखा गया. डीडीसी ने सर्वेक्षण सूची को बाढ़ सहाय, इंदिरा आवास, पीएम आवास लाभुक की सूची से मिलान कर अंतिम सूची तैयार करने को लेकर निर्देशित किया. इस दौरान डीडीसी ने लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत के आवास सहायक अनिल कुमार के सभी पंजी एवं पूर्व में प्राप्त पंजियों का अवलोकन भी किया. जबकि सभी पर्यवेक्षकों एवं सहायकों को सूची का सत्यापन करते हुए पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया. बैठक में सभी पर्यवेक्षक, सहायक व कार्यालय कर्मियों की मौजूदगी बनी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन