ePaper

दस्तारबंदी व इसलाहे मुआशरा का आयोजन छह को, चल रही तैयारी

Updated at : 04 Feb 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
दस्तारबंदी व इसलाहे मुआशरा का आयोजन छह को, चल रही तैयारी

आयोजन की तैयारी को लेकर बुधवार को मदरसा परिसर में कमेटी के साथ अकीदतमंदों की बैठक हुई

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या छह स्थित मदरसा अजबरूल उलूम में एक दिवसीय दस्तारबंदी व इसलाहे मुआशरा का आयोजन छह फरवरी को होने जा रहा है. आयोजन की तैयारी को लेकर बुधवार को मदरसा परिसर में कमेटी के साथ अकीदतमंदों की बैठक हुई. मदरसा कमेटी के अध्यक्ष मास्टर अबूजर गफ्फारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, पंसस मो नुरुद्दीन व मो साबिर सहित मदरसा कमेटी के सदस्य व प्रबुद्धजन शामिल हुए. बैठक के दौरान कार्यक्रम की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की गई. संचालन कमेटी का गठन किया गया. मुखिया प्रतिनिधि श्री मसन के नेतृत्व में गठित संचालन कमेटी में सदस्यों की अलग अलग जिम्मेवारी तय की गई. अध्यक्ष श्री गफ्फारी व मदरसा के प्रिंसिपल शादुल्ला रहमानी ने बताया कि तालिम को बढावा देने, समाज सुधार व मदरसे की तरक्की के लिए यह एकरोजा जलसा का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान मदरसा में हाफिज कुरआन पूरा करने वाले छात्रों को पगड़ी भी दी जायेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुफ्ती सोहराब साहब, मौलाना जईम अहमद रहमानी, शायर ए इस्लाम असजद दरभंगवी, एहतेशाम अल हुसैनी, हिफजूल रहमान, शादुल्लाह अता, नाजिम ए जलसा मौलवी रूस्तम समीर नेपाली शिरकत कर रहे हैं. बैठक में मदरसा कमेटी के सचिव अब्दुल रकीब उर्फ पिंकु, जनाब हाफिज रागिब साहब, कारी साहिद साहब, मौलाना रफीक साहब, मौलाना कारी एनायतुल्लाह, मौलाना मोबारक मजरी, मौलाना नोमान, मौलाना सवान, मो सगीर, डा सादिक, मो रब्बान, जियाउल हक, नौशाद आलम उर्फ पप्पू, शरीफ मास्टर, मो इजहार, मो हारूण, मो कलीम, मो तमीजउद्दीन, मो नईम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन