ePaper

बारिश के बाद खेत में जल जमाव होने से फसले सूखी

Updated at : 18 Apr 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश के बाद खेत में जल जमाव होने से फसले सूखी

किसानों ने की उचित मुआवजा दिलाने की मांग

विज्ञापन

– किसानों ने की उचित मुआवजा दिलाने की मांग सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ और चांदपीपर पंचायत में बारिश के पानी के कारण मकई के फसल में जल जमाव होने से दर्जनों एकड़ में लगे मकई की फसल सूख कर बर्बाद हो गयी. सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11 और वार्ड 15 के किसानों के खेतों में लगे हुए मकई का फसल में बारिश का पानी अधिक जमाव हो जाने के कारण मकई का फसल सूख कर बर्बाद हो गया है. सरायगढ़ पंचायत के किसान लक्ष्मण यादव, ललन यादव, रामाधार यादव, मुक्ति लाल यादव, अनन देवी, रामचंद्र मंडल, राम सुंदर मुखिया, विपिन कुमार, रामचंद्र यादव, जनार्दन यादव, रामधीन यादव, प्रमोद यादव, चतुरानन यादव, प्रभास कुमार, प्रमोद यादव, मिथिलेश कुमार सहित अन्य किसानों का कहना था कि मकई की फसल से पानी निकासी करने को लेकर कई रोज पंप सेट के सहारे पानी निकासी करने की व्यवस्था की गई. लेकिन मकई की खेत से पानी कम नहीं हुआ. जिसके कारण मकई का फसल सूख कर बर्बाद हो गया. किसानों का कहना था कि मकई फसल में सबसे अधिक लागत लगता है जिसमें 1200 रुपये किलो से अधिक दामों पर मकई का बीज खरीदा गया. इसके बाद डीएपी, यूरिया सहित अन्य प्रकार के खाद डाला गया था. मकई का फसल अन्य सालों की अपेक्षा इस साल सबसे अच्छा था. लेकिन बे मौसम बारिश होने के कारण मकई के फसल में पानी का जमाव हो गया. जिसके कारण मकई का फसल सूख कर बर्बाद होने लगा है. किसानों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मकई फसल की क्षति की जांच कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन