चलंत दस्ता सिपाही के निधन पर शोकसभा

Updated:
विज्ञापन
चलंत दस्ता सिपाही के निधन पर शोकसभा

शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया

विज्ञापन

सुपौल. जिला परिवहन कार्यालय एक शोक सभा का आयोजन किया गया. जहां चलंत दस्ता सिपाही स्व मुकेश कुमार यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया. शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. वक्ताओं ने कहा कि स्व मुकेश कुमार यादव एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित कर्मी थे. उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार बल्कि परिवहन विभाग को भी अपूरणीय क्षति हुई है. जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार सज्जन, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, ईएसआई सहित जिला परिवहन कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. गौरतलब है कि बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के प्रताप सागर निवासी मुकेश कुमार यादव 09 फरवरी 2026 को रात्रि 10:40 बजे जिला अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विन्दुबंद बाजार के पास ड्यूटी के दौरान वाहन जांच करते समय हुई सड़क दुर्घटना में मौत गई थी.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन