जाम की समस्या से निजात को लेकर व्यवसायियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 13 Feb 2026 6:58 PM

विज्ञापन

अतिक्रमण और रोजाना लगने वाले जाम से आम जनता के साथ-साथ व्यवसायियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज शहर में लगातार बढ़ रहे जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने को लेकर शुक्रवार को त्रिवेणीगंज व्यापार संघ के अध्यक्ष सहित अन्य व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी सावन कुमार को ज्ञापन सौंपा. जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि त्रिवेणीगंज बाजार में जाम की समस्या से सभी व्यापारी वर्ग एवं आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं. इसको लेकर व्यापार संघ ने स्थानीय प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर जाम और अतिक्रमण से निजात दिलाने की आग्रह किया. लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है. जिससे प्रतिदिन जाम की समस्याओं बढ़ती ही जा रही है. पूरे शहर में मोटर साइकिल, सिटी रिक्शा, टेंपो व चारपहिया वाहन सड़क पर ही यत्र तत्र खड़े रहते हैं. जिससे सड़को पर घंटों जाम लगा रहता है. इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है. कहा गया है कि त्रिवेणीगंज के मुख्य बाजार क्षेत्र, शनिचर हाट , जुगल चौक से मेला ग्राउंड जाने वाली सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर लिया गया है. जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है. व्यापारियों ने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा जाम अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया था, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल सका. अतिक्रमण और रोजाना लगने वाले जाम से आम जनता के साथ-साथ व्यवसायियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से अविलंब शहर को जाम मुक्त करने की मांग की है. ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिल सके. ज्ञापन देन वालों में व्यापार संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वरी साह, उमाशंकर गुप्ता, शम्भू कुमार सुमन, उमेश गुप्ता आदि शामिल थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन