ePaper

दो बाइकों की टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से जख्मी

Updated at : 16 Oct 2024 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से जख्मी

मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दोनों जख्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत एनएच 327 ई के बघला गांव से राघोपुर प्रखंड के हुलास जाने वाली सड़क में मंगलवार की देर संध्या दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दोनों जख्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ संजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जख्मियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. जख्मियों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के गढ़िया वार्ड नंबर दो निवासी बाइक चालक 25 वर्षीय अभिनंदन कुमार और दूसरा बाइक चालक थाना क्षेत्रों के गोरधइ पंचायत के पथरा वार्ड नंबर 13 निवासी 40 वर्षीय दिलीप चौधरी के रूप में हुई है. अस्पताल में मौजूद जख्मियों के परिजनों ने बताया कि यह घटना तब घटी, जब अभिनंदन बाइक से अपने घर से त्रिवेणीगंज आ रहा था. इसी क्रम में हुलास की ओर से आ रहे जरेला चिमनी के समीप दिलीप चौधरी के बाइक से उसके बाइक की भिड़ंत हो गई. इस घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन