ePaper

महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की मनायी गयी जयंती

Updated at : 19 Apr 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की मनायी गयी जयंती

आर्यभट्ट जैसी विभूतियां हमारी सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विरासत का गौरव - प्रभारी प्राचार्य

विज्ञापन

आर्यभट्ट जैसी विभूतियां हमारी सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विरासत का गौरव – प्रभारी प्राचार्य निर्मली. हरि प्रसाद साह महाविद्यालय निर्मली में शनिवार को महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें आर्यभट्ट के वैज्ञानिक योगदानों पर विस्तृत चर्चा हुई. कार्यक्रम में गणित विभाग के डॉ सुदीप्तो घोष एवं डॉ बबलू अधिकारी ने आर्यभट्ट के जीवन, कृतियों तथा उनके वैज्ञानिक आविष्कारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भारतीय गणित परंपरा से जोड़ने का प्रेरक प्रयास किया. प्रभारी प्राचार्य डॉ इंद्रदेव सिंह यादव ने कहा कि आर्यभट्ट जैसी विभूतियां हमारी सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विरासत का गौरव हैं. उनके विचार आज भी वैज्ञानिक चेतना के विकास के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. कार्यक्रम का संचालन डॉ अब्दुल मतीन ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुरेश कुमार निराला ने प्रस्तुत किया. मौके पर पीयूष कुमार, बीरेंद्र कुमार, रजनीश, सोनी, काजल, प्रभु, अमित, आयुष आदि छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्रा उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन