सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो जख्मी

दो युवकों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया
छातापुर. थानाक्षेत्र के परियाही के समीप रानीपट्टी नहर सड़क पर शुक्रवार अपराह्न सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. एक अचेत सहित तीनों ही जख्मियों को सीएचसी छातापुर लाया गया. जहां कर्तव्य पर मौजूद चिकित्सक डॉ सुश्मिता अर्चना ने एक को मृत घोषित कर दिया. दो युवकों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. मृतक युवक मुख्यालय स्थित हाईस्कूल चौक निवासी राजू मुखिया का पुत्र 21 वर्षीय रवींद्र कुमार बताया जा रहा है, जबकि जख्मियों में परियाही निवासी फुलदेव मुखिया का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार व शिबू मुखिया का पुत्र 22 वर्षीय दीपक कुमार बताया गया. अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक परियाही से भोजन लेकर मुख्यालय स्थित एक अस्पताल आ रहा था. अस्पताल में दो महिला रिश्तेदार इलाज के लिए भर्ती है. परियाही में रानीपट्टी नहर पर डीपो के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी. इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है. मृतक के परिजनों ने बताया कि रविंद्र परियाही स्थित अपने ननिहाल गया था. वहां से एक निजी अस्पताल में भर्ती मामी के लिए भोजन लेकर आ रहा था. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं दोनों जख्मी को उपचार के लिए बाहर ले जाया गया है. पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




