ePaper

कोसी क्लब के मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

Updated at : 31 Jan 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी क्लब के मैदान में  विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

मंच का संचालन संजय माझी ने किया

विज्ञापन

– संघ परिवार के लोगों ने जाति में बंटे हिंदुओं को एकजुटता का दिया संदेश वीरपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को मुख्यालय स्थित कोसी क्लब के मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. जहां भारत माता की प्रतिमा के समक्ष संचालन समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, संघ के कोसी विभाग प्रमुख बुधेश्वर शर्मा, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार, मुकेश कुमार यादव इत्यादि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भारत माता के जयकारे और जय श्री राम के जयघोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने भारत माता, हिन्दू धर्मग्रंथ रामायण महाकाव्य महाभारत और देशभक्ति गीत पर एक से एक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिन्दू धर्म रक्षा समिति, सीमा जागरण मंच, विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती, दुर्गा वाहिनी, हिन्दू समाज संस्थाओं के सदस्य समेत सैकड़ो की संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे. सम्मेलन को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू समाज को सशक्त व मजबूत बनाना है. कहा कि सीमा के आसपास के क्षेत्र में हम लोग रहते हैं. राष्ट्र की प्रहरी के रूप में हमारे कई कर्तव्य है. जब राष्ट्र ही नहीं रहेगा तो हम कहां रहेंगे. इसलिए राष्ट्र के प्रति हम जागरूक रहें. कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जातियों में बंटे हिन्दुओं को एकत्रित करना और सनातन के प्रति उन्हें जागृत करना है. लव जिहाद, जमीन जिहाद, धर्मांन्तरण और हिन्दुओं की घटती आबादी आज बड़ी चिंता का विषय है. इस पर सजग रहने की जरूरत है. वर्तमान समय में हिन्दुओं के दो या एक बच्चे होते हैं. जो भविष्य के लिए बड़ा खतरा है. अगर हम अपनी जनसंख्या को नहीं बढ़ाएंगे तो आने वाले समय में हिन्दू भारतवर्ष से समाप्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि हम बाजार से किसी भी प्रकार की खरीददारी विधर्मियों से नहीं खरीदकर अपने समाज या सनातनी भाइयो से खरीद करें. लव जिहाद की घटना पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हमारे समाज की बहू और बेटियों को सचेत रहने की जरूरत है. मंच का संचालन संजय माझी ने किया. इस मौके पर क्षेम नाथ झा, संजीत सिन्हा, मुकेश यादव, विनय सिंह, अनिल कुमार दास, अभय कुमार सिंह, चंचल सिंह, सुनील कुमार, गोलू कुमार, अमित कुमार, एकनारायण सहित बड़ी संख्या में संघ परिवार के लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन