बराहक्षेत्र के जलस्तर में मात्र दो घंटे में 18 हजार क्यूसेक की बढ़ोतरी
कोसी बराज स्थित बढ़ा हुआ नदी का जलस्तर | Prabhat Khabar Network
नेपाल में लगातार बारिश के कारण बराहक्षेत्र में कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी है। ताजा अपडेट यहाँ पढ़ें।
वीरपुर (सुपौल्) . नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश लगातार हो रही है जिससे जल अधिग्रहण बराहक्षेत्र के जलस्तर में पिछले सात दिनों से जलस्तर एक लाख क्यूसेक से बढ़ा हुआ है. बुधवार की सुबह छह बजे बराहक्षेत्र का जलस्तर 1,32,600 क्यूसेक था जो मात्र दो घंटे में बढ़कर 1,50,500 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया. सोमवार की दोपहर दो बजे भी बराहक्षेत्र का जलस्तर बढ़कर 1,50,05 क्यूसेक तक पहुंच गया था तब कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई थी और जलस्तर 1,81,265 क्यूसेक तक पहुंच गया था.
लगातार रुक रुककर हो रही बारिश से जलस्तर में उतार जारी चढ़ाव
लगातार रुक रुककर हो रही बारिश से जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है. बुधवार को कोसी नदी के जलस्तर में पहले से अधिक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. हालांकि इस साल 20 जुलाई की शाम छह बजे कोसी नदी के जलस्तर में सर्वाधिक जलस्तर का रिकॉर्ड रहा है जब कोसी नदी का जलस्तर बढ़कर 2,55,425 क्यूसेक बढ़ते क्रम में पहुंच गया था और बराहक्षेत्र का जलस्तर 1,77,750 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया था
कोसी बराज के खोले गये थे 31 फाटक
कोसी बराज के 31 फाटकों को खोल दिया गया था. जानकारी की माने तो कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने का मुख्य समय अगस्त और सितंबर माह ही रहता है जहां नदी के जलस्तर में व्यापक बढ़ोतरी होती है. फिलहाल वीरपुर जल संसाधन विभाग के कौशिकी भवन स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार नदी के दोनों ही तटबंध के सभी स्पर और स्टड अपने सभी अवयवों के साथ सुरक्षित बताए जा रहे हैं. तटबंध पर अभियंताओं की सतत निगरानी और चौकसी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










