महाशिवरात्रि को लेकर शिव भक्तों के बीच रहा उमंग व उत्साह का माहौल

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 15 Feb 2026 7:32 PM

विज्ञापन

पंडित शिवशंकर झा के द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच महिलाओं द्वारा कलश में जल भरा गया

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों के बीच उमंग व उत्साह का माहौल बना हुआ है. सभी शिवालय सज धजकर तैयार है. श्रद्धालु पूजा व अराधना में जुटे हुए हैं. वहीं रात्रिकाल शिवजी की बारात को लेकर खासकर युवा व किशोर वर्ग उत्साहित हैं. बाजार स्थित कई स्थानों पर युवा एवं व्यवसायी वर्गों के द्वारा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं के बीच खीर व बुंदिया प्रसाद का वितरण किया जा रहा था. वहीं रात्रिकाल शिव बारात का स्वागत करने के लिए सभी उत्सुक नजर आ रहे थे. सोहटा स्थित बाबा कौशिकीनाथ शिवालय, ब्लॉक कैंपस स्थित बाबा गरीबनाथ शिवालय, थाना कैंपस स्थित शिवालय, पशु चिकित्सालय के समीप बाबा तपेश्वर नाथ शिवालय, तेल डीपो स्थित बाबा गर्भेश्वरनाथ शिवालय में भी महाशिवरात्रि आयोजन को लेकर शिव भक्त जुटे हुए हैं. महाशिवरात्रि को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की पूरी तैयारी दिख रही है. महिला व पुरुष पुलिस की तैनाती सभी शिवालय परिसर में देखी गई. वहीं पुलिस व प्रशासन के पदाधिकारी इलाके में भ्रमण कर विधि व्यवस्था की निगरानी करने में जुटे हैं. अपराह्नकाल त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद झा के साथ कई शिवालय पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. बाजार स्थित बाबा छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय सह महावीर मंदिर पहुंचे एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष से शिव बारात सहित विविध आयोजन के संदर्भ में जानकारी ली. विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. बाबा हरिहरनाथ शिवालय करहवाना से निकाली गई कलश यात्रा लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत स्थित बाबा हरिहरनाथ शिवालय करहवाना से महाशिवरात्रि के अवसर पर कलशयात्रा निकाली गई. लाल व पीले परिधानों में सुसज्जित 251 महिलाएं माथे पर कलश लिए शामिल थी. कलश यात्रा के दौरान शामिल ग्रामीणों द्वारा हर हर महादेव आदि जयकारे से इलाका गुंजायमान हो रहा था. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष प्रमोद झा दलबल के साथ कलश यात्रा के साथ चल रहे थे. विभिन्न रास्ते से होकर कलश यात्रा हाईस्कूल चौक स्थित शिवालय पहुंची. जहां पंडित शिवशंकर झा के द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच महिलाओं द्वारा कलश में जल भरा गया. आयोजन कमेटी के सदस्य पैक्स अध्यक्ष रंजीत साह ने बताया कि संध्याकाल अखंड जाप के साथ 24 घंटे का अष्ट्याम प्रारंभ होगा. वहीं रात्रिकाल शिवजी की बारात निकालकर देररात मांगलिक कार्य संपन्न कराये जायेंगे. शिव बारात हाईस्कूल चौक स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवालय तक जायेगी. कलश यात्रा में रविंद्र मोदी, सतीश गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष रंजीत साह, उदय प्रकाश सिंह, प्रमोद मोदी, श्याम साह, परमेश्वरी ठाकुर, सुबोध साह, शंभु मोदी, अनिल शर्मा, डोमी साह, कृष्णदेव साह, जयप्रकाश राम मुख्य रूप से थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन