महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, बाबा भीमशंकर मंदिर का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक कड़े निर्देश

विज्ञापन

– सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक कड़े निर्देश राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के धरहरा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. गुरुवार की शाम वीरपुर एसडीएम एवं मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीएम नीरज कुमार ने मंदिर समिति को साफ-सफाई, रंग-रोगन, सजावट और पूजा व्यवस्था को सुव्यवस्थित व बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसडीएम ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम सहित आवश्यक कर्मियों की तैनाती रहेगी. वहीं सीओ और थानाध्यक्ष को मंदिर तक जाने वाली सड़कों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई परेशानी न हो. गणपतगंज बाजार तक रहेगा कड़ा पुलिस पहरा डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर से लेकर गणपतगंज बाजार तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी. साथ ही वाहनों के प्रवेश पर भी सख्त नियंत्रण रखा जाएगा. यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्य सड़क से मंदिर जाने वाले सभी रास्तों पर रविवार और सोमवार को पूरी तरह नो-एंट्री लागू रहेगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से दर्शन कर सकें. निरीक्षण के दौरान बीडीओ सत्येंद्र कुमार, सीओ रश्मि प्रिया, थानाध्यक्ष अमित कुमार राय, पंचायत सचिव अर्जुन कुमार, मंदिर न्यास समिति के सदस्य संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं समिति सदस्य मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन