लोडेड देसी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लोडेड देसी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में हनुमान मंदिर के समीप घूम रहा था युवक
आपके शहर में
विज्ञापन
छातापुर छातापुर थाना पुलिस ने रविवार को रात्रि गश्ती के दौरान घीवहा पंचायत वार्ड संख्या नौ से एक युवक को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया. इस संदर्भ में त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने सोमवार को छातापुर थाना में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में उसे सुपौल भेज दिया गया है. बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर के समीप सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक युवक देसी कट्टा के साथ घूम रहा है. सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के दौरान मौके से भाग रहे युवक को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान घीवहा वार्ड संख्या नौ निवासी 21 वर्षीय सुरेश कुमार, पिता नागेश्वर यादव के रूप में हुई है. उसके साथ से एक जिंदा कारतूस सहित एक देसी कट्टा बरामद किया गया. रात्रि गश्ती में पुअनि विजय कुमार राम एवं होमगार्ड जोगानंद पासवान, अवधेश कुमार, सिपाही छोटू कुमार, होमगार्ड रमेश कुमार आदि शामिल थे. प्रेसवार्ता के दौरान थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन