भवन की छत से चूता है पानी अनदेखी. स्कूल में छात्रों को पढ़ाई में हो रही परेशानी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 Sep 2016 4:08 AM
विज्ञापन

विभागीय उदासीनता व रख रखाव के कारण विद्यालय भवन काफी जर्जर हो गया है. बरसात के इस मौसम में छत से पानी टपकता रहता है. जदिया : एक ओर सरकार पंचायत स्तर पर प्राथमिक शिक्षा से लेकर माध्यमिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ढांचागत भवन व विद्यालय को अत्याधुनिक सुविधा से लैस करने की कवायद […]
विज्ञापन
विभागीय उदासीनता व रख रखाव के कारण विद्यालय भवन काफी जर्जर हो गया है. बरसात के इस मौसम में छत से पानी टपकता रहता है.
जदिया : एक ओर सरकार पंचायत स्तर पर प्राथमिक शिक्षा से लेकर माध्यमिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ढांचागत भवन व विद्यालय को अत्याधुनिक सुविधा से लैस करने की कवायद में जुटी है, लेकिन वहीं दूसरी ओर उच्च विद्यालय जदिया अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. विद्यालय में निर्मित भवन जर्जर अवस्था में है. जर्जर भवन के कारण जहां छात्रों को पठन-पाठन में कठिनाइयों सामना करना पर रहा है. वही हमेशा एक बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
कोई बड़ा हादसा घटित न हो इसके लिए शिक्षक सहित छात्र सहमे रहते हैं. इस विद्यालय में करीब डेढ हजार छात्र-छात्राएं नामांकित है. जिनके बैठने की भी समुचित व्यवस्था नहीं है. छात्रों के इस समस्या के प्रति विभागीय पदाधिकारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उदासीन बने हुए है. इस दिशा में विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभागीय पदाधिकारी सहित स्थानीय विधायक से समस्या के निदान हेतु कई बार आग्रह किया गया. लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पायी.
गौरतलब है कि इस विद्यालय को आठ कमरों का चार भवन उपलब्ध है. इस भवन के चार कमरों में करीब एक हजार 712 छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन होता है. लेकिन विभागीय उदासीनता व रख रखाव के कारण भवन काफी जर्जर हो गया है. स्थिति यह हैं कि बरसात के इस मौसम में विद्यालय के छत से पानी रिसता
रहता है.
पठन -पाठन के समय बच्चे किसी तरह इधर उधर बच कर पठन-पाठन का कार्य करते है. जर्जर चार भवनों में दो में भवन में पठन-पाठन व तीसरे भवन में जिम का समान व अन्य सामग्री तथा चौथे भवन में कार्यालय संचालित होता है. विद्यालय में छात्र एव छात्राओं के लिए शौचालय, कॉमन रूम की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है.
कहते हैं प्रधान
उच्च विद्यालय जदिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक नारायण मिश्र ने पूछने पर बताया कि जर्जर भवन की जानकारी विभागीय पदाधिकारी सहित क्षेत्रीय विधायक को दी गयी है. जर्जर भवन में किसी तरह पठन-पाठन का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










