लाभुकों को खाते में दी गयी इंदिरा आवास की राशि

Published at :16 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
लाभुकों को खाते में दी गयी इंदिरा आवास की राशि

फोटो-1केप्सन- शिविर को संबोधित करते विधायक व अन्य त्रिवेणीगंज. वित्तीय वर्ष 2014-15 के इंदिरा आवास लाभुकों को राशि अंतरण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को विधायक अमला देवी ने किया. मौके पर डीडीसी हरिहर प्रसाद , प्रखंड प्रमुख पार्वती देवी, बीडीओ प्रशांत कुमार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक उपस्थित थे. मौके पर विधायक ने कहा […]

विज्ञापन

फोटो-1केप्सन- शिविर को संबोधित करते विधायक व अन्य त्रिवेणीगंज. वित्तीय वर्ष 2014-15 के इंदिरा आवास लाभुकों को राशि अंतरण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को विधायक अमला देवी ने किया. मौके पर डीडीसी हरिहर प्रसाद , प्रखंड प्रमुख पार्वती देवी, बीडीओ प्रशांत कुमार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक उपस्थित थे. मौके पर विधायक ने कहा कि लाभुक प्रथम किस्त की राशि से अपने आवास का निर्माण ससमय करवायें. वहीं डीडीसी श्री प्रसाद ने लाभुकों से कहा कि ख्याल रहे कि निर्माण में कोई शिकायत नहीं मिले. उन्होंने कहा कि जो इंदिरा आवास के लाभ से वंचित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इंदिरा आवास का लाभ मिलेगा. शिविर में आरटीजीएस व नेफ्ट के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2014-15 के 476 इंदिरा आवास के लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि 01 करोड़ 66 लाख 60 हजार की राशि का अंतरण किया गया. इस अवसर पर राम नारायण सरदार, कुसुम लाल मंडल, राज कुमार झा, सिकंदर सरदार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन