सरकार के दोहरी नीति की शिक्षकों ने की आलोचना

फोटो -09केप्सन-बैठक में उपस्थित शिक्षककिसनपुर. उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुमारगंज परिसर में शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राकेश रंजन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नियोजित शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बिहार सरकार की दोहरी नीति की आलोचना करते […]
फोटो -09केप्सन-बैठक में उपस्थित शिक्षककिसनपुर. उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुमारगंज परिसर में शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राकेश रंजन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नियोजित शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बिहार सरकार की दोहरी नीति की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार एक ही काम के लिए अलग-अलग मापदंड अपना रही है. नियमित और नियोजित शिक्षकों से जब बराबर काम लिया जा रहा है तो फिर वेतन आदि सुविधा में असमानता क्यों.उन्होंने नियोजित शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की. बैठक को परमानंद प्रभाकर, सोनू झा, सतनजीव झा, पवन मंडल, महावीर प्रसाद, सिकंदर शर्मा, राजेश पाल, रवींद्र कुमार, हीरा लाल शर्मा, उपेंद्र पासवान, रामदेव राम, अशोक प्रवीण, मो शमीम, दुर्गेश कुमार, सुशील कुमार आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










