मवेशी तस्करी पर रोक के लिए निर्देश

वीरपुर. जिले के थानों को मवेशियों की तस्करी एवं सीतामढ़ी के गढ़ी मंदिर में बहुतायत मात्रा होने वाले बलि को ध्यान में रखते हुए विशेष चौकसी बरतने का आदेश दिया गया है. वीरपुर कोसी अतिथि शाला में शनिवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी एलपी चौहान ने उक्त बातें कही. सीमावर्ती क्षेत्र से […]
वीरपुर. जिले के थानों को मवेशियों की तस्करी एवं सीतामढ़ी के गढ़ी मंदिर में बहुतायत मात्रा होने वाले बलि को ध्यान में रखते हुए विशेष चौकसी बरतने का आदेश दिया गया है. वीरपुर कोसी अतिथि शाला में शनिवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी एलपी चौहान ने उक्त बातें कही. सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर डीएम एवं एसपी पंकज कुमार राज ने पत्रकारों से बातचीत की. डीएम श्री चौहान ने बताया कि मवेशियों पर चौकसी बरतने मे सीमा पर सशस्त्र बल की भूमिका सराहनीय रही है. हाल के दिनों में भी एसएसबी ने तस्करी कर ले जाये जा रहे मवेशियों को पकड़ने में सफलता पायी है. पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के वीरपुर आगमन को लेकर भी अधिकारियों के साथ डीएम और एसपी ने चर्चा की. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन चौहान, कार्यपालक अभियंता ई विमल कुमार एवं ओम प्रकाश, बीडीओ राम कुमार चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










